Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
BJP में शामिल हुईं रीता बहु्गुणा, सर्जिकल स्ट्राइक पर की पीएम मोदी की तारीफ

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व यूपी कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं। रीता बहुगुणा कांग्रेस में दो दशक से भी ज्यादा समय तक रहीं।

भाजपा में शामिल होने के बाद रीता बहुगुणा सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को दिया। इसके अलावा उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा।

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि रीता जल्द ही कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम सकती हैं। हालांकि, उस समय कांग्रेस ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था।

रीता बहुगुणा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ठेके पर उठा दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर राहुल गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। रीता बहुगुणा ने आगे कहा कि अमित शाह खुले दिमाग के इंसान है और बीजेपी विकास की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का नेतृत्व किसी को स्वीकार नहीं है। रीता बहुगुणा ने कहा कि बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दिलाने के लिए पूरी कोशिश करुंगी। उन्होंने कहा कि विधायक के पद से इस्तीफ़ा पोस्ट से भेज दिया है और लखनऊ पहुंच पर स्पीकर से मिलकर भी इस्तीफ़ा सौंपेंगी।

वहीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने रीता बहुगुणा के भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा है कि ये (रीता बहुगुणा जोशी) इतिहास की प्रोफेसर रही थी, शायद यही कारण है कि ये अपने परिवार के इतिहास को दोहराने में चूक नहीं रही हैं।

Share This News :