Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री ने की घोषणा जिगना-सतारी तक बनेगी सड़क

भोपाल :  

जनसम्पर्क, जल संसाधन एवं संसदीय मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने आज दतिया जिले के ग्राम सतारी पहुंचकर ग्रामीणजन से भेंट की। सतारी पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति एवं श्री पुष्पेन्द्र रावत ने जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र का स्वागत किया। मंत्री डॉ. मिश्र से ग्रामवासियों ने कहा कि ग्राम सतारी को सड़क के माध्यम से जिगना से जोड़ा जाए। जनसम्पर्क मंत्री ने ग्रामीणजन की माँग स्वीकार करते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई की सड़क एवं पुलिया निर्माण की घोषणा की। जनसम्पर्क मंत्री ने इस दौरान आयोजित सहभोज में भी भाग लिया।

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज अल्प प्रवास पर बड़ौनी पहुंचे। उन्होंने बस्ती में स्थापित दुर्गा पंढाल में पूजा-अर्चना की और दुर्गा माता की आरती उतारी। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्रा का स्वागत भी किया।

Share This News :