Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राहुल गाँधी ने सिंधिया के नाम को दी हरी झंडी

भोपाल  ( विनय शर्मा ) : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेत्रतत्व में à¤•ांग्रेस  म.प्र में चुनाव लड़ेगी. श्री सिंधिया मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे . पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने श्री सिंधिया को म.प्र के कमान सौपने की अपनी इच्छा से शीर्ष नेत्रतत्व को अवगत करा दिया है.वरिष्ठ सांसद श्री कमलनाथ पहले ही सहमति दे चुके हैं इस कारण तमाम चर्चाओं पर विराम लग गया है . प्रदेश में श्री सिंधिया का आम जनमानस में अलग स्थान है, वे भीड़ जुटाऊ ही नहीं बल्कि लोगो के दिलो पर राज करने वाले नेता हैं . उनकी साफ़ सुथरी छवि के साथ साथ श्री सिंधिया का चुम्बकीय व्यक्तित्व जनता में सर चढ़कर बोलता है. प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता भी जानते हैं की श्री सिंधिया के साथ मिलकर चुनाव लड़ना ही बेहतर होगा . बता दे की श्री सिंधिया पार्टी अध्यक्ष सोनिआ गाँधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के किचन कैबिनेट के सदस्य के रूप में स्थापित हैं , इसलिए अब पूरी तरह तय हो चूका है की श्री सिंधिया ही कांग्रेस की तरफ से प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे . सिर्फ दिल्ली में कांग्रेस हाई कमान द्वारा श्री सिंधिया की औपचारिक घोसणा की जाना बाकी है जो किसी भी दिन संभव है. कांग्रेस के कई दिग्गज नेता श्री सिंधिया के समर्थन में है जो खबरे आ रही हैं उनके अनुसार प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता श्री सिंधिया से मुलाकात कर चुके हैं और कर रहे है और उनके नाम पर कही कोई अब विरोध नहीं हैं और सभी कांग्रेस के दिग्गज नेता श्री सिंधिया के समर्थन में खड़े हैं,  

Share This News :