Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ग्रामीणजन से रूबरू हुए जनसम्पर्क मंत्री

दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ.नरोत्तम मिश्र दतिया विधानसभा क्षेत्र के नजदीकी ग्राम निचरौली पहुंचकर ग्रामीणजन से रूबरू हुए। इस दौरान ग्रामीणजन ने सरपंच सुभाष यादव तथा उपसरपंच महेश यादव के नेतृत्व में उनका पुष्पहारों से स्वागत किया। 
कार्यक्रम के दौरान जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि गांव, गरीब, किसान की समस्याओं के प्रति सरकार संवेदनशील है। आप जो भी समस्यायें बतायेंगे उसका हम समाधान करेंगे। इस दौरान ग्रामीणजन ने एकराय होकर कहा कि गांव में सिंचाई का साधन न होने से खेती किसानी नहीं हो पा रही है, आर्थिक तंगी बनी रहती है, दूध आदी का कारोबार कर बाल बच्चों का जैसे-तैसे गुजारा कर रहे है। उन्होंने मांग की गांव में नहर से पानी पहुंचा दें तो हमारा उद्धार हो जायेगा। जनसम्पर्क मंत्री द्वारा मौके से ही सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान का प्रयास करने के निर्देश दिए। 
इस अवसर पर सुभाष अग्रवाल, जगदीश यादव, बृजेश यादव, श्रीमती कुमकुम रावत, क्रांति राय, जीतू कमरिया, बृजमोहन शर्मा, रज्जन पटेल, गौरव दांगी, रामजी यादव, बलदेव राज बल्लू, भूरे चैधरी, सतीश यादव, शकुंतला जाटव, नेहा रजक, आकाश भार्गव, सत्यम पण्डा, विवेक तिवारी, प्रशांत दांगी, बाली यादव, विपिन गोस्वामी, मुकेश यादव आदि उपस्थित रहे। 

Share This News :