Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
श्रमजीवी पत्रकार संघकी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हुए कई निर्णय

अमरकंटक । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की अमरकंटक में शनिबार को प्रांतीय अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के मुख्यातिथ्य में हुई बैठक में कई निर्णय लिय गए। लिये गए निर्णयों में संघ की सदस्यता 1 नवंबरसे शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगी ओर सदयता शुल्क 200 रुपये होगा। साथ ही तय किया गया कि अब उधारी में सदस्यता नही दी जायेगी । डीडी बनाकर सदस्यता शुल्क भेजना होगा । हर जिले में सदस्यता प्रभारी बनाये जायँगे । कम से कम हर जिले को 100 सदस्य बनाना जरूरी है । अध्यक्ष श्री भदौरिया ने कहा कि सदस्यता में प्रदेश और संभाग के पदाधिकारी पूर्ण सहयोग करेंगे । बैठक में कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर ने संघ के आय ओर खर्चे का हिसाब बैठक में रखा। साथ ही मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्री शरद जोशी ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी ।कार्यसमिति की पूर्ब की बैठक में लिये गए निर्णयों की पुष्टि की गई । महासचिब का प्रतिबेदन सचिब सत्यनारायण बेष्णब ने पड़ा । बैठक के दौरान आईटी सेल बनाने पर चर्चा की गई , जिसमें श्री भदौरिया ने संघ के उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल को आईटी सेल का अध्यक्ष बनाय जाने का एलान किया । इस टीम में मोहम्मद अली को प्रभारी के अलावा सुरेश जेमनी , पी शर्मा के अलावा अन्य पध्धिकारी बनाय गए हैं । इसके साथ ही चम्बल संभाग इकाई के साथ मे मुरेना , भिंड ओर स्योपुर जिला इकाई को भंग कर दिया गया है । सदस्यता पूर्ण होने पर इन इकाइयों का गठन किया जायेगा ।साथ ही मुरैना से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री गोपाल गुप्ता को पद से हटा दिया गया है । बिधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एडवोकेट संदीप शर्मा के सुझाव पर प्रदेश कार्यसमिति ने तय किया है कि संघ के बुलेटिन के प्रकाशन में आर्थिक सहायता रूप में प्रदेश का हर पदाधिकारी एक हजार रुपये की राशि सदस्यता शुल्क के अलाबा प्रदान करेगा । इस पर सभी ने सहमति दी । बैठक में प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने सदस्यता का कार्य समय पर पूरा करने पर जोर दिया और कहा कि पत्रकारों की अधिमान्यता को लेकर जो दिक्कत आ रही है ।उसका हल करबायेंगे । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और जनसंपर्क मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्र ने संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री भदौरिया द्वारा रखी गईं मांगों को पूरा किया है और जल्द ही अन्य मांगें पूरी होंगी । बैठक में श्री शर्मा ने कहा कि आगामी प्रांतीय कार्य समिति की बैठक ग्वालियर में होगी , इस पर अध्यक्ष श्री भदौरिया समेत सभी अपनी सहमति दी । संघ के अध्यक्ष श्री भदौरिया ने बैठक में पत्रकारों से अपील कर कहा कि बे रचनात्मक और सकारात्मक पत्रकारिता करें । साथ ही सरकार की उन योजनाओं को जनता तक भेजें जिन से गरीब लाभ ले सकें । बैठक में कई अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई ।बैठक के बाद जिला और संभागीय सम्मेलन का आयोजन हुआ । बैठक में संघ के उपाध्यक्ष श्री राजकुमार दुबे , कैलाश देबलिया ,मनोज दुबेदी , सचिब उपेंद्र गौतम , के अलाबा प्रहलाद भदौरिया समेत जिला , संभाग ओर प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Share This News :