Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री डबरा में भावांतर योजना का शुभारंभ करेंगे

दतिया । जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम सोमवार 16 अक्टूबर को कृषि उपज मंडी डबरा में दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना का शुभारंभ करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र डबरा पहुंचकर 16 अक्टूबर को उक्त योजना का शुभारंभ करेंगे। वह डबरा में ही स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत ग्वालियर होते हुए जीटी एक्सप्रेस से भोपाल के लिए प्रस्थित होंगे। 

Share This News :