Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
संकटमोचक पर जीत का दारोमदार

डबरा में ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद अब संकटमोचक मंत्री पर मुखिया ने मुंगावली जीत का दारोमदार भी सौंपा है। जल्द ही वह वहां डेरा डालकर बैठक लेंगे। साथ ही जीताउ प्रत्याशी पर मंथन करेंगे।
बीजेपी आखिरकार श्रीमंत के सामने अपने संकटमोचक मंत्री को ले आई। मुंगावली विधानसभा श्रीमंत के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। श्रीमंत के सबसे करीबी विधायक एमएस यहां के प्रतिनिधि थे। परंतु उनके निधन के कारण यहां उपचुनाव होना है। अब कांग्रेस यहां से एमएस के भाई केके को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है। वहीं बीजेपी किसको मैदान में उतारेगी यह देखने वाली बात है। यहां जीत का दारोमदार कांग्रेस के संभावित सीएम इन वेटिंग श्रीमंत पर होगा। वहीं भाजपा ने डबरा के बाद एक बार फिर संकटमोचक मंत्री पर ही जीत दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Share This News :