Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
मोदी जी, लगता है ट्रम्प को एक और झप्पी की जरूरत है: US-PAK रिश्तों पर राहुल

नई दिल्ली. पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों में आई गर्माहट पर कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। दरअसल, अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने एक ट्वीट किया, "पाकिस्तान और उसके लीडर्स के साथ ज्यादा बेहतर रिश्ते बनाना शुरू कर रहे हैं। मैं उन्हें कई मोर्चों पर सहयोग करने के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं।" राहुल ने इसी ट्वीट को लेकर मोदी पर तंज कसा। राहुल ने ट्वीट किया, "जल्दी कीजिए मोदी जी, लगता है कि प्रेसिडेंट ट्रम्प को एक और झप्पी की जरूरत है।"
फिर क्यों आ रही है पाक-यूएस रिश्तों में गरमाहट?
- 12 अगस्त को अमेरिकी इंटेलिजेंस की मदद से पाकिस्तान की फोर्स ने अमेरिकन-कनाडाई फैमिली को आतंकियों से छुड़ाया था। इस फैमिली में 5 मेंबर्स थे। इसके बाद ट्रम्प ने पाकिस्तान की तारीफ की थी।
- पिछले साल दिसंबर में जोशुआ और कैटलन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे रिहाई की गुहार लगाते नजर आए थे।
सही रिश्ते की शुरुआत तो अब हुई- ट्रम्प
- 13 अक्टूबर को ट्रम्प ने ट्वीट किया, "पाकिस्तान और उसके नेताओं के साथ बेहतर रिश्तों की शुरुआत हुई है। कई मुद्दों पर सहयोग देने के लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान ने मुश्किल हालात में साथ दिया है।"
- अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंट माइक पेंस ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सकारात्मक जवाब दिया है। वहां की फौज ने 5 साल बंधक रही अमेरिकी-कनाडियन फैमिली को रिहा कराने में मदद की है।
कई बार ट्रम्प कर चुके हैं PAK की आलोचना
- आतंकवाद और टेरर हैवेन्स को लेकर ट्रम्प कई बार पाकिस्तान की आलोचना कर चुके हैं। यूनाइटेड नेशंस में भी ट्रम्प ने इस पर बात की थी।
- मोदी के यूएस दौरे पर भी ट्रम्प और भारतीय पीएम ने ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा था, "पाकिस्तान दूसरे देशों में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए अपनी सरजमीं का इस्तेमाल नहीं होने दे। साथ ही 26/11 के मुंबई हमले और पठानकोट हमले के गुनहगारों के खिलाफ कार्रवाई करे।"
- बाद में भी ट्रम्प ने पाकिस्तान को चेतावनी दी। एक बयान में ट्रम्प ने कहा था, "पाकिस्तान में लोग आतंकवाद से पीड़ित हैं, लेकिन आज पाकिस्तान आतंकियों के लिए सेफ हैवन भी है। अगर पाकिस्तान आतंकी संगठनों का साथ देता रहा तो हम इस पर चुप नहीं बैठेंगे।"

Share This News :