Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
चीन समझ गया है कि भारत कमजोर नहीं रहा, देश की सीमा अब सुरक्षित: राजनाथ

लखनऊ.राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि चीन समझ गया है कि भारत कमजोर नहीं रहा। होम मिनिस्टर सिंह ने यह भी कहा कि देश की सीमा अब पूरी तरह सुरक्षित है। बता दें कि भारत-चीन की सेना के बीच हाल ही में सिक्किम के डोकलाम एरिया में गतिरोध भड़क गया था। दो महीने से ज्यादा समय तक विवाद खिंचने के बाद 28 अगस्त को दोनों देशों के बीच जवानों को हटाने पर सहमति बनी थी। इंटरनेशनल लेवल पर भारत का रुतबा बढ़ गया है...


- न्यूज एजेंसी के मुताबिक राजनाथ सिंह लखनऊ में भारतीय लोधी महासभा के एक प्रोग्राम में लोगों को एड्रेस करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में भारत एक ताकतवर देश बन गया है और इंटरनेशनल लेवल पर इसका रुतबा बढ़ गया है।
- बता दें कि 16 जून को डोकलाम में चीन के सड़क बनाने की बात सामने आई थी, जिस पर भारतीय सैनिकों ने सख्त एतराज जताया था। इस पर चीन ने इलाके में घुसपैठ कर दी थी और भारत के 2 बंकर तोड़ दिए थे। तभी से दोनों देशों के सैनिकों की टुकड़ी वहां आमने-सामने डट गई थी।

Share This News :