Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
बीजेपी के सर्बे में एक भी सीट को ए ग्रेड नही मिला , टेंसन बढ़ा

ग्वालियर । ग्वालियर जिले की 4 विधानसभा सीटों पर बीजेपी काबिज है और इन 4 सीटों में से दो में मंत्री हैं, जबकि डबरा ओर भितरबार में नय चेहरों की तलाश है । पार्टी सूत्रों ने बताया कि बीजेपी के प्रदेश संग़ठन ने पिछले दिनों प्रदेश भर में एक सर्बे बिधान सभा स्तर पर कराया था । इस सर्बे मे ग्वालियर , ग्वालियर पूर्ब ओर ग्वालियर ग्रामीण को B केटेगिरी मिली जबकि ग्वालियर साउथ, को सर्बे में c केटेगिरी मिली है । इसका मतलब साफ है कि जो पार्ट स्तर पर सर्बे कराया गया है उससे साफ है कि फिलहाल इन सीटों पर बर्तमान प्रत्त्याशियों की हालत ठीक नही है । डबरा ओर भितरबार सीट कांग्रेस के पास है , इन दोनों सीटों पर बीजेपी को नय चेहरों की तलाश है । इन दोनों सीटों पर यदि पार्टी ने जनसम्पर्क मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्र की सहमति से प्रत्त्याशियों के नाम तय किये तो परिणाम बदल सकते हैं । क्यों कि डॉक्टर मिश्र का दखल बहुत जबरजस्त है ओर डबरा नगर पालिका के परिणाम सामने हैं । ग्वालियर साउथ को c ग्रेड मिला है । इस कारण इस सीट पर नए चेहरे को मौका मिल सकता है । नय दाबेदारों जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी , पूर्ब महापौर समीक्षा गुप्ता के नाम चर्चा में हैं । ग्वालियर पूर्ब में डॉक्टर सतीश सिंह सिकरबार का नाम टॉप पर है । इसके अलावा ग्वालियर में भी बदलाव होगा ऐसी खबर है।भितरबार में जो दाबेदार हैं उनमें एडवोकेट रामनारायण दुबे रम्मू , जबाहर सिंह रावत के नाम की चर्चा है ।

Share This News :