Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्रभात झा मुक्तिधाम पर जलाएंगे एक दिया पुरखों के नाम

ग्वालियर । पुरखों की आराधना एवं उनकी पुण्याई से हमारा जीवन समद्ध होता है। उन्हीं पुरखों की याद में मुक्तिधाम पर दीप जलाने का प्रकल्प सच्चे अर्थों में हमारी पुरखों को श्रद्धांजलि है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रभात झा दीपावली के अवसर पर 17, 18 एवं 19 अक्टूबर तक तीन दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर में रहेंगे। झा अपने निज निवास एच-12 न्यू गोविन्दपुरी (राम वाटिका के सामने) आमजन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
झा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्वालियर निवासियों के साथ छोटी दीपावली पर एक दिया पुरखों के नाम महानगर के तीनों मुक्तिधाम पर प्रमुख समाज सेवियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 18 अक्टूबर 2017 (बुधवार) को सायंकाल 4 बजे ग्वालियर के मुरार मुक्तिधाम, 4ः30 बजे चार शहर का नाका मुक्तिधाम एवं 5 बजे लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पर दीपदान करेंगे।
19 अक्टूबर (गुरुवार) को नगरवासियों के साथ सायंकाल 4 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर दीपांजलि तथा सांयकाल 5 बजे जयारोग्य चिकित्सालय ग्वालियर में स्व. प्रेमनाथ नागपाल की स्मृति में मरीजों को फल वितरण करेंगे एवं इस अवसर पर परिसर में दीप प्रज्वलित किये जायेंगे।

Share This News :