Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया 6 दिवसीय प्रवास पर 18 को ग्वालियर आयेंगे

ग्वालियर । प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया 6 दिवसीय प्रवास पर 18 अक्टूबर को ग्वालियर पधारेंगे। ग्वालियर भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया 18 अक्टूबर को श्रीधाम एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से ग्वालियर आयेंगे। पवैया 18 अक्टूबर को ही प्रात: 10 बजे राजस्व भवन के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। इसके पश्चात वार्ड-32 में आयोजित “स्वच्छता दूत” सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। पवैया सायं 4.30 बजे सागरताल चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और सायं 5 बजे शीलनगर में आयोजित दीपावली बाल महोत्सव में शिरकत करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया 19 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक नागरिकों से भेंट करेंगे। 20 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से एक बजे तक सेवा पथ झाँसी रोड़ निवास पर सार्वजनिक गोवर्धन पूजा महोत्सव में शामिल होंगे। पवैया 23 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे ग्वालियर से सड़क मार्ग द्वारा नरवर, जिला शिवपुरी के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :