Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
केन्द्रीय मंत्री तोमर संयुक्त कार्यालय राजस्व भवन का शिलान्यास करेंगे

ग्वालियर । संयुक्त कार्यालय राजस्व भवन (संभाग आयुक्त कार्यालय) का शिलान्यास 18 अक्टूबर को होगा। केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर इस दिन प्रात: 10 बजे इस भवन का शिलान्यास करेंगे। यह भवन राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय ग्वालियर के समीप बनने जा रहा है।
शिलान्यास समारोह में प्रदेश की नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह एवं उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समारोह में महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, विधायक नारायण सिंह कुशवाह, भारत सिंह कुशवाह, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय चौधरी, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राकेश जादौन को भी बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है। शिलान्यास समारोह में राजस्व मण्डल के अध्यक्ष एन के गोयल, ग्वालियर संभाग आयुक्त एस एन रूपला एवं आयुक्त भू-अभिलेख एम के अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Share This News :