Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राजा की नर्मदा परिक्रमा से महाराजा की नींद उड़ी

गत 30 सितंबर से छह माह तक के लिए नर्मदा की परिक्रमा करने की राजा ने क्या मन में ठानी, और राजा दिग्विजय सिंह को धार्मिक नर्मदा परिक्रमा के दौरान गांव गांव में मिल रहे जन समर्थन की खबरों से महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया की नींद उड़ गई है।
ग्वालियर संभाग के राजा ने अपने राजनैतिक जीवन में छह माह का अवकाश लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब नर्मदा परिक्रमा शुरू की है। राजा की नर्मदा परिक्रमा में जहां गांव गांव से महिलाएं बच्चे और बूढे जवान निकलकर स्वयं शामिल हो रहे हैं। महिलाएं स्वागत में मंगल गीत गा रहीं हैं। रोजाना हजारों लोगों का भोजन रास्ते में लोगों द्वारा तैयार कर बांटा जा रहा है। इसे देखकर ग्वालियर के महाराजा की नींद उड़ गई है। हालांकि राजा कई मंचों से कह चुके हैं कि मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता, लेकिन इसके बाद भी महाराजा की नींद उड़ी हुई है।
राजनैतिक पंडितों का मानना है कि अपार जन समर्थन के चलते राज्य की सरकार के साथ ही महाराजा की नींद उड़ गई है। क्योंकि महाराजा की प्रबल इच्छा है कि वह एक बार मध्यप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर अपनी बुआ वसुंधरा राजे सिंधिया की तरह आसानी होना चाहते हैं। सरकार को डर है कि मुख्यमंत्री चौहान की नर्मदा परिक्रमा के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री राजा को अपार समर्थन मिल रहा है। इससे लोगों में भारी उत्साह है। कई लोग इस यात्रा में भी राजा से राजनैतिक जीवन में फिर आने के लिए कह रहे हैं। हालांकि राजा अभी इन बातों से दूर हैं। वह हर हर नर्मदे कहकर पूरे प्रश्रों को टाल जाते हैं।
अब देखना है कि आगामी विधानसभा के होने जा रहे चुनावों में राजा का पांसा क्या गुल खिलाएगा। क्या राजा सरकार के साथ ही महाराजा को मात देंगे या फिर कोई अन्य पांसा फेंक कर सभी को चौंकाएंगे इसका इंतजार रहेगा।

Share This News :