Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया ने दीप पर्व पर दीं शुभकामनायें

ग्वालियर । उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया ने दीप पर्व पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपपर्व उल्लास का पर्व है। यह पर्व सभी के लिये धन-धान्य के साथ-साथ मानसिक आनंद से भी परिपूर्ण करने का वाहक बने। पवैया ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि दीपोत्सव के पावन अवसर पर सभी मिलजुलकर स्वच्छता मिशन को सफल बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा शास्त्रों में भी उल्लेख है, जहाँ स्वच्छता होती है वहाँ माँ लक्ष्मी का वास होता है।

Share This News :