Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र द्वारा दीपावली की शुभकामनाएँ

ग्वालियर । जनसंपर्क एवं जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने प्रदेशवासियों को दीपावली के शुभ अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि विकास का प्रकाश आम आदमी और गरीबों तक पहुँचे।
डॉ. मिश्र ने कहा कि दीपोत्सव पर प्रदेश के विकास व समृद्धि के साथ-साथ स्वच्छ मध्यप्रदेश एवं स्वच्छ भारत के लिये भी दीप जलाएँ। उन्होंने कहा है कि दीपों का पर्व दीपावली हमें अन्धेरे से उजाले की ओर निरंतर चलते रहने की प्रेरणा देता है। दीपावली का पर्व सामाजिक सदभाव और भाईचारे के साथ रहने का संदेश भी देता है।

Share This News :