Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भजन संध्या में सम्मिलित हुए जनसम्पर्क मंत्री

दतिया । जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र हटार के हनुमान मंदिर दतिया पर आयोजित भजन संध्या में सम्मिलित हुए। भजन संध्या एवं भण्ड़ारे का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति संतोष पुरोहित द्वारा किया गया।
जनसम्पर्क मत्री डाॅ. मिश्र द्वारा हटार हनुमान मंदिर पर दर्शन किए। उन्होंने भजन कार्यक्रम में कलाकारों को सम्मानित किया। जिन भजन गायक व संगीतकारों को सम्मानित किया गया उनमें सोमेश्वर त्रिपाठी, विनोद पुरोहित, उत्साद नफीस खां भोपाल, नवनीत कौशल ग्वालियर, आमिर खां भोपाल, राधेश्याम शिवपुरी, शैली त्रिपाठी दतिया व सद्दाम खान के नाम शामिल हैं।

Share This News :