Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
सुषमा से मिले थे हमारे हाई कमिश्नर, लेकिन जाधव पर कोई बात नहीं हुई: PAK

इस्लामाबाद/नई दिल्ली. पाकिस्तान ने मान लिया है कि नई दिल्ली में उसके हाई कमिश्नर सोहेल महमूद ने 17 अक्टूबर को सुषमा स्वराज से मुलाकात की थी। लेकिन, साथ ही ये भी कहा है कि इस मुलाकात के दौरान कुलभूषण जाधव के मामले पर कोई चर्चा नहीं हुई थी। बता दें कि भारतीय नागरिक जाधव करीब डेढ़ साल से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। उन्हें जासूसी के आरोप में मिलिट्री कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। इस पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने रोक लगा दी थी।

सुषमा से मुलाकात पर पाकिस्तान की सफाई क्यों?
- पिछले कुछ दिनों से मीडिया में कयास लगाए जा रहे थे कि सुषमा और सोहेल महमूद की मुलाकात के दौरान जाधव के मसले पर चर्चा हुई थी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सुषमा ने महमूद से कहा है कि अगर दोनों देशों के आपसी रिश्ते सुधारने हैं तो जाधव के खिलाफ आरोप हटाए जाएं और उसने भारत वापस भेजा जाए।

PAK फॉरेन मिनिस्ट्री ने क्या कहा?
- सुषमा और सोहेल महमूद की मुलाकात पर उठ रहे सवालों के बीच शनिवार को पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री ने सफाई दी।
- इसके स्पोक्सपर्सन नफीस जकारिया ने माना कि उनके हाई कमिश्नर सुषमा स्वराज से 17 अक्टूबर को मिलने गए थे। जकारिया के मुताबिक, इसे किसी अलग नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि ये एक रूटीन मुलाकात थी।
- जकारिया ने कहा- बाइलेटरल रिलेशंस का दायरा काफी बड़ा होता है। दोनों के बीच बातचीत हुई लेकिन किसी खास मसले पर कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने साफ किया कि मीटिंग अच्छे माहौल में हुई। दोनों ने भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा रिश्तों पर विचार किया। महमदू को कुछ दिन पहले ही भारत में अप्वॉइंट किया गया है। इसके पहले अब्दुल बासित भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर थे।
क्या है कुलभूषण का मामला?
- पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने जाधव को जासूसी और देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है। भारत का कहना है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया था। इंडियन नेवी से रिटायरमेंट के बाद वे ईरान में बिजनेस कर रहे थे।
- हालांकि, पाकिस्तान का दावा है कि जाधव को बलूचिस्तान से 3 मार्च 2016 को अरेस्ट किया गया था। पाकिस्तान ने जाधव पर बलूचिस्तान में अशांति फैलाने और जासूसी का आरोप लगाया है।
- कुलभूषण को पाक सेना की ओर से सुनाई गई फांसी की सजा पर इंटरनेशनल कोर्ट ने 18 मई को रोक लगा दी थी। कोर्ट ने कहा था, मामले पर फैसला होने तक कुलभूषण को फांसी नहीं दी जाएगी।
- जाधव की फांसी पर रोक का फैसला सुनाते वक्त कोर्ट ने पाकिस्तान से साफ कहा था कि उसे ये कोर्ट को सबूतों के साथ बताना होगा कि उसे जो ऑर्डर आईसीजे ने दिए हैं, उन पर किस तरह अमल किया गया।

Share This News :