Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
दतिया के रतनगढ़ माता मंदिर के दूज मेले में पहुंचे 25 लाख श्रद्धालु

दतिया। रतनगढ़ माता मंदिर में शनिवार को आयोजित दोज मेले में सुबह 11 बजे तक 25 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किया। इनमें 4 हजार से ज्यादा सर्पदंश पीड़ि‍त लोग भी यहां पहुंचे। मेले को कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। वहीं सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

डीआईजी चंबल अनिल शर्मा, कलेक्टर मदन कुमार, एसपी मयंक अवस्थी ने मेले में कैंप लगाकर व्यवस्थाओं का संचालन किया। उधर ग्वालियर में भी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट पर हैं। श्रद्धालु बस, ट्रेन और अन्य वाहनों से मेले में पहुंच रहे हैं।

Share This News :