Homeखेल ,
VIDEO: अक्षर पटेल का STUNNING कैच, धौनी बोले 'बापू...'

टीम इंडिया ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे 6 रनों से गंवा दिया था। रोमांच की हद तक पहुंचे इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल ने एक स्टनिंग कैच लपका। इस कैच को देखकर हर कोई दंग सा रह गया।

46वें ओवर की पहली गेंद जसप्रीत बुमराह ने डाली और स्ट्राइक पर एंटन डेविच थे। बुमराह ने स्लोअर गेंद डाली और डेविच ने शॉर्ट फाइन लेग पर हवा में शॉट खेला, अक्षर पटेल ने एक हाथ से फुल लेंथ डाइव लगाकर कैच लपका। इस कैच के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने बोला- 'बापू...'

धौनी अक्षर पटेल को बापू ही बोलते हैं क्योंकि वो गुजरात से हैं और कद-काठी में दुबले-पतले। डेविच 7 रन बनाकर आउट हुए थे। अक्षर पटेल के कैच का वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

Share This News :