Homeराज्यो से ,
बिना इंटरनेट कनेक्शन घर बैठे टिकट बुक करें

उज्जैन | बिना इंटरनेट कनेक्शन के आप अपनी रेलवे टिकट बुक करा सकते हैं। दरअसल भारतीय रेलवे लगातार अपनी सर्विसेस को बेहतर बनाने के लिए पहल कर रही है। इस नई सर्विस की मदद से आप अपनी ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं और वह भी बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के। इसके लिए आपको रेलवे स्टेशन जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल से आपको एक एसएमएस भेजना पड़ेगा और इंटरनेट के बिना ट्रेन टिकट बुक हो जाएगी और वह भी मात्र 3 रुपए के खर्च पर।

ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट

अपने मोबाइल से 139 पर एसएमएस में बुक और बाकी डिटेल्स भेजना होगी। एक बार में 6 टिकट बुक कराए जा सकते हैं। संदेश भेजने पर मैसेज आएगा, जिसमें यात्रियों को ट्रांजेक्शन आईडी, टिकट का पैसा और सीट का जिक्र करना होगा। भुगतान के लिए मोबाइल पेमेंट करना होगा। इसके बाद रेलवे यात्री की डिटेल्स वेरिफाई कर के टिकट कंफर्मेशन संदेश भेज देगी। सर्विस के उपयोग के लिए इमिडिएट पेमेंट सर्विस सुविधा होनी चाहिए।

Share This News :