Homeराज्यो से ,
24 घंटे में अति विशिष्ट की हत्या, राम मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी; यूपी 112 मुख्यालय में भेजा मैसेज

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित यूपी 112 मुख्यालय में अज्ञात ने 24 घंटे में अति विशिष्ट की हत्या करने और राम मंदिर को बम से उड़ाने का धमकी भरा मैसेज भेजा। मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार यादव ने नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज कराई।इंस्पेक्टर सहेंद्र के मुताबिक शनिवार शाम पांच बजे वह मुख्यालय में थे। तभी मुख्यालय लखनऊ की सोशल मीडिया व्हाट्सएप डेस्क पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया। इसमें 24 घंटे में अति विशिष्ट की हत्या और अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी की बात लिखी थी। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई।

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के अनुसार एडीजी एलओ उत्तर प्रदेश, सुरक्षा मुख्यालय और एटीएस को भी मामले की जानकारी दी गई। खुफिया एजेंसी भी अलर्ट हो गई। मेसेज भेजने वाले की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।

 

 
 
 
 
 
 

Share This News :