Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
ग्वालियर आ रही है सनी लियोनी

ग्वालियर। एक्ट्रेस सनी लियोनी 19 नवम्बर को अपनी एक फिल्म का प्रमोशन करने के लिये ग्वालियर आ रही है। ग्वालियर आने की जानकारी देने के लिऐ सनी ने एक वीडियो मैसेज सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। सनी ग्वालियर में यूथ को फिल्म में एंट्री पाने की टिप्स भी देंगी।
इंटरनेशनल पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी की नई फिल्म ‘‘तेरा इंतजार’’ नवंबर के अंतिम सप्ताह रिलीज हो रही है। इसमें वह अरबाज खान के साथ है। फिल्म के प्रमोशन की जिम्मेदारी सनी ने स्वयं ली है। फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में सनी लियोनी 19 नवंबर को ग्वालियर आएंगी। स्वयं सनी ने यह जानकारी एक वीडियो मैसेज के जरिए फैन्स को दी है।
हाल ही में चीन में दीपावली मना कर लौटी सनी लियोनी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। मैसेज के मुताबिक सनी फिल्म प्रमोशन के लिए ग्वालियर आएंगी और आगरा भी जाएंगी। ग्वालियर में सनी लियोनी फिल्म का प्रमोशन करने के साथ उन युवाओं को टिप्स देंगी, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं।

Share This News :