Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुंगावलीः रंग जमेगा जब मिल बैठेंगे चार यार

कहावत है कि चार यार जब मिल बैठे तो रंग जमता हैं। ऐसा ही वाक्या मध्यप्रदेश में होना हैं, भाजपा के यह दिग्गज चार नेता मुंगावली के लिए क्या बैठे रंग जम गया।
हुआ यूं कि मुंगावली विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा कोई भी रिस्क नहीं उठाना चाहती हैं इसलिए पार्टी ने कल भोपाल में इसकी जिम्मेदारी यारों के यार डाॅ. नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, भूपेन्द्र सिंह को सौंपी हैं और इसके लिये भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को भी लगाया है।
जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा, उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा मुंगावली के लिये सर जोड़ कर बैठे। निष्कर्ष निकाला कि कांग्रेस को हतोत्साहित करने के लिए यह सीट हर हालत में जीतना जरूरी हैं। इसीलिये तैयारियां अभी से शुरू की जाएंगी।
चारों अभी से मुंगावली कैम्प करना शुरू करेंगे। कुल मिलाकर नतीजा कुछ भी हो, लेकिन मुंगावली उपचुनाव का रंग जमेगा, जब चार भाजपाई दिग्गज यहां कमान सम्हालेंगे।

Share This News :