Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया 5 को एक दिवसीय दौरे पर

ग्वालियर । प्रदेश के उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया 5 नवम्बर को ग्वालियर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। पवैया बहोडापुर-सागरताल सडक का भूमिपूजन एवं वार्ड 36 में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया रविवार 5 नवम्बर को प्रातः श्रीधाम एक्सप्रेस से ग्वालियर आयेंगे। वे प्रातः 11.30 बजे किरार भवन, गांधीरोड पर आयोजित अन्नकूट में शामिल होंगे। सायं 4.30 बजे आनंदनगर बडागेट पर रू. 7.20 करोड लागत से निर्मित होने वाली बहोडापुर-सागरताल व सागरताल से ए.बी. रोड तक की डबल सडक के निर्माण कार्य व सौंदर्यीकरण के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे व अध्यक्षता महापौर विवेक शेजवलकर करेंगे। पवैया सायं 6 बजे वार्ड 36 में गैंडे वाली सडक पर 14 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री पवैया जी.टी. एक्सप्रेस से रात्रि में भोपाल प्रस्थान करेंगे।

Share This News :