Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
संकटमोचक पर बड़ी जिम्मेदारी

मामा की सरकार के संकटमोचक पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। करीब 26 सीटों को जीताने का भार शाह ने उन्हें सौंपा है। इसके लिए खुद संकटमोचक ने गुजरात में डेरा डाल रखा है।
दिन प्रतिदिन संकटमोचक मंत्री का कद राज्य से लेकर देश की राजनीति में बढ़ता जा रहा है। जहां मामा ने मुंगावली और कोलारस की जिम्मेदारी उन्हें सौंप कर विश्वास जताया है। वही अब शाह ने कांग्रेस को मात देने के लिए गुजरात की 26 सीटों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर डाली है। जिम्मेदारी को बखूबी समझ संकटमोचक ने भी गुजरात में डेरा डाल दिया है। अपनी संगठनात्मक क्षमता का संकटमोचक अब सूझबूझ के साथ वहां उपयोग कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जुट गये है।
पिछले दो दिनों से संकटमोचक ने गुजरात में डेरा डाल रखा है। उन्होंने इसके लिए जमीनी कार्यकर्ताओं की टीम बना घर-घर पार्टी व सरकार के कामों को पहुंचाने के लिए गणित बैठाना शुरू कर दिया है। संकटमोचक को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के बाद उनका कद एकाएक बढ़ गया है। यहां बता दें कि संकटमोचक ने बीते दिनों अपनी संगठनात्मक क्षमता का परिचय डबरा नपा में बड़ी जीत दिलाकर दिया था।

Share This News :