Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भोपाल: गैंगरेप पीड़िता की मांग- आरोपियों को चौराहे पर दी जाए फांसी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गैंगरेप पीड़िता ने आरोपियों को चौराहे पर फांसी की सजा देने की मांग की है. उसका कहना है कि पुलिस का रवैया ठीक नहीं है. राजधानी के हबीबगंज क्षेत्र में पीड़िता एक नवंबर की रात को कोचिंग से लौट रही थी, तभी उसके साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया. पीड़िता थाने गई, तो उसे दूसरे थाने भगाया गया. इससे वह काफी आहत है.

हादसे के बाद पहली बार सामने आई पीड़िता ने रविवार को कहा कि कोई भी अपराधी दोबारा ऐसा करने का साहस न करे, इसलिए कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, उन्हें मार देना चाहिए, चौराहे पर फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों. उससे भी बुरा रवैया तो पुलिस का रहा जोकि उन्हें एक थाने से दूसरे थाने भटकाती रही.

पीड़िता ने कहा, 'मेरे माता-पिता पुलिस में हैं और हमें इस स्थिति से गुजरना पड़ा, तो आम आदमी किन स्थिति का सामना करता होगा, इसे समझा जा सकता है. मुझे अफसोस तो इस बात की है कि आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन मेरी श्किायत दर्ज नहीं की. घटना के दूसरे दिन हम लोग सुबह आठ बजे थाने पहुंचे थे. सब इंस्पेक्टर ने मौके का मुआयना किया.

Share This News :