Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री ने किया कव्वालों का सम्मान

दतिया ।  à¤¹à¤œà¤°à¤¤ गुलजार शाह बाबा किला चौक दतिया की दरगाह पर 53वां उर्स समारोह शानदार कव्वालियों के मुकाबले के साथ विगत दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने हजरत गुलजार शाह दरगाह पर चादर पोशी की और आगरा, जयपुर से आए प्रसिद्ध कव्वाल एवं कव्वाला का पुष्पहार और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने जनसम्पर्क मंत्री का भी स्वागत किया। 
कव्वालियों के मुकाबले में इमरान ताज आगरा एवं नसीमा परवीन जयपुर के बीच शानदार कव्वालियों का मुकाबला हुआ। कव्वाली प्रेमी श्रोता सुबह पांच बजे तक कव्वालियों का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थानीय कव्वाल श्री मनोज पार्टी द्वारा कव्वालियों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कमेटी की ओर से अध्यक्ष कालू कुकरेजा, संरक्षक सलीम बेग मिर्जा,  à¤¨à¤¿à¤¸à¤¾à¤° बेग मिर्जा, असगर अली आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन  à¤µà¤¹à¥€à¤¦ खांन एडवोकेट द्वारा किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री रफीन राईन, विजय झण्ड़ा गुरू, प्रशांत ढेंगुला सहित अन्य गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि, कमेटी के सदस्य व काफी संख्या में स्थानीय श्रोता मोजूद रहे। 

Share This News :