Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मेडीकल कॉलेज परिसर को हरा भरा करें - मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने नवनर्मित दतिया मेडीकल कॉलेज परिसर में उद्यान निर्माण के लिए वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेडीकल कॉलेज उद्यान को इस प्रकार हरा-हरा करें कि न केवल मेडीकल में आने वाले लोग बल्कि शहर के लोग भी इस उद्यान में घूमने आए। वृक्षारोपण के समय मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. राजेश गौर, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला के अलावा सर्वश्री पुष्पेन्द्र रावत, विनय यादव, श्रीमती सावित्री किशोर सूत्रकार, वीर सिंह यादव, रामदास झस्या, विपिन गोस्वामी, प्रशांत ढेंगुला, श्रीमती कुमकुम रावत, धीरू दांगी, श्रीमती सुलझणा गांगोटिया, रामजी यादव, गुड्डी साहू, रामस्वरूप सेन, हरगोविन्द पाल, मुकेश यादव, मुकेश बेडर, कालीचरण कुशवाहा, रामलाल कुशवाहा, श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, ईई पीआईयू आरके हनुमंते, हरीओम यादव, मनमोहन तिवारी, योगेश सक्सेना, मौलाना तईब खांन, जीतू कमरिया, राकेश तिवारी, वहीद खांन एडवोकेट, सत्तार बाबा, सेठी सेन सहित अन्य गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। 

Share This News :