Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कोलारस बिधान सभा : घर का जोगी जोगना ओर आन गांव का सिद्ध

शिवपुरी । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोलारस विधानसभा में पार्टी के जिन मंत्रियों à¤°à¥à¤¸à¥à¤¤à¤® सिंह, उमाशंकर गुप्ता , लाल सिंह आर्य ओर विश्वास सारंग को चुनाव की कमान सौंपी है उनका इस छेत्र में कोई बजूद नहीं है । अच्छा होता कि बगैर किसी दबाव में न आकर कोलारस की जिम्मेदारी मंत्री यशोधरा राजे को सौंपते । मगर यह तो जनभावना को नजर अंदाज कर फैसला लिया है , अब कोलारस के मतदाता कह रहे हैं कि यह तो ठीक वैसे ही कर दिया जो हमारे बुजुर्ग कहते हैं कि घर का जोगी जोगना ओर आन गांव का सिद्ध । अगर आप घर के सदस्य की उपेक्षा कर दूसरे या कहें बाहरी लोगों को महत्त देंगे तो दिक्कत आपको आनी ही है। बेसे भी चुनाव में पूरा मंत्रिमंडल लगा रहता है और इसमें भी लगेगा , फिर चार मंत्रियों के नाम का एलान करना लोगों की समझ से परे है । ये चार मंत्री भी अलग गुटों में बटे नजर आएंगे । कोलारस की राजनीति की आबोहबा अलग तरह की है । यह बाहरी लोगों को पसंद नही करती है। स्थानिय नेताओं को महत्त देते तो बेहतर होता । चूंकि यह मंत्री कभी जनता के दुःख सुख में शामिल नहीं रहे ।इस कारण भी इनको परेशानी उठाना पड़ेगी । उधर कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसा नेता जो अपने छेत्र की जनता के हर दुःख - सुख मै साथ खड़े रहतें हैं , मतदाताओं में उनका प्रभाव है। इस सच्चाई को ठुकरा नही सकते हैं ।

Share This News :