Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
वाह संकटमोचकः वाकई विकास बोलता है

अगर आपको हम कहें कि विकास बोलता है तो आप नहीं मानेंगे, लेकिन आप खुद दतिया जाईये और देखिये विकास बोलता भी है। यहां आम पब्लिक अपने विकास की गाथा खुद कहेगी और गुणगान संकटमोचक का होगा।
हाल ही में दतिया में जब कुछ लोगों से चर्चा हुई तो उनका कहना था बदहाल दतिया आज संकटमोचक के कारण विकास के चक्र में शामिल हो गया है। यहां ओवर ब्रिज से लेकर वाटर स्पोर्टस तक की सुविधा विकास गाथा कहती हैं। संकटमोचक के अथक प्रयासों और मेहनत से सड़कों का जाल बिछाया गया है। वहीं रोजगार के साधनों में भी इजाफा हो रहा है। बच्चों के लिए स्कूलों को डिजिटल किया गया है। वही युवाओं के लिए महाविद्यालयों को सुधारा गया है।
बुजुर्गों को यहां शुद्ध वायु मिले इसके लिए पार्कों का विस्तार किया गया है। दतिया विकास में आने वाले दिनों में भी कई आयाम जोड़ने की तैयारी है। संकटमोचक अब इस मिशन में जुट चुके है। दतिया आने वाले दिनों राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय पटल पर विकास के मामले में बड़े-बड़े शहरों को भी पछाड़ सकता है, क्योंकि इसे संकटमोचक जैसा पीतांबरा माई का भक्त जो मिला हुआ है।

Share This News :