Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राजा-महाराजा फार्मूला हिट होने की तैयारी

मध्यप्रदेश कांग्रेस में राजा-महाराजा का फार्मूला हिट होने की तैयारी है। इंतजार सिर्फ राजा-महाराजा फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने का है, ट्रेलर कभी भी रिलीज हो सकता है।
इसके लिए राजा बनाम जयवर्धन सिंह को डिप्टी सीएम और महाराजा बनाम ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम बतौर चुनाव में उतारा जा सकता हैं। कांग्रेस में इस फार्मूला की अगवानी के लिए सभी तैयार बैठे है यहां तक कि बड़े राजा दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस की इस दिग्विजयी यात्रा में साक्षी बनना चाहते हैं।
15 साल से सत्ता से बाहर बैठे कार्यकर्ता भी अब सत्ता में वापसी को इस फाॅर्मूले को लेकर उत्साहित है। उनकी 15 वर्ष की बेगारी ने उनको तोड़कर रख दिया हैं। अब वह सत्ता में वापस आकर अपनी बेगारी दूर करना चाहते हैं।

Share This News :