Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
एक रक्तदाता की जीवन यात्रा

एक आम फुटपाथी दुकानदार का बेटा और ग्वालियर का सर्वाधिक चहेता मददगार। जीवन ऱक्षा के लिये हर जरूरतमंद और परेशान व्यक्ति को मिनटों में रक्त उपलब्ध कराने वाले सुधीर राव दुरापे की जीवन गाथा ग्वालियर के हर व्यक्ति को गौरवान्वित करने वाली है। अभावों के जीवन के बाद भी आम पीड़ित आदमी की सेवा का जज्बा और रक्त की कमी से किसी की मौत न हो, इसका जज्बा लिये सुधीर राव दुरापे आज सबका चहेता हैं।

घोसीपुरा एबी रोड निवासी सुधीर राव दुरापे ने ग्वालियर में समाजसेवा का एक नया ही अध्याय शुरू कर दिया है। शुरूआत में पढ़ाई के दिनों में सेना के माध्यम से देश सेवा का जज्बा लिये सुधीर राव दुरापे ने सेना में मौका न मिलने पर अब रक्तदान से ही देश सेवा की शुरूआत कर दी है। उनका कहना है कि सीमा पर सेवा का मौका नहीं मिला तो क्या है, सुधीर राव दुरापे ने ग्वालियर चंबल संभाग में पहला निःशुल्क ब्लड काॅल सेंटर भी शुरू किया है। इसके माध्यम से वह लोगों को ब्लड दिलवा रहे हैं, लेकिन देश के अंदर रहकर जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करना भी देश सेवा ही हैं। अब तक सुधीर राव दुरापे 6500 लोगों को रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जीवन रक्षा में योगदान दे चुके है, वह स्वयं 33 बार रक्तदान कर चुके हैं।

सुधीर राव दुरापे ने रक्तदान की शुरूआत 2017 से की थी, लेकिन उनको लगा कि वह ऐसे तो एक दो लोगों की ही मदद कर पायेंगे, इसलिये उन्होंने शिप्रा हैल्थ फाउण्डेशन के नाम से एक संस्था बनाकर 2010 से अपने रक्तदान के अभियान को महाअभियान में बदल दिया। वह हर उस जरूरतमंद को निःशुल्क रक्त उपलब्ध करा देते हैं, जिसके जीवन के लिये रक्त की अत्यंत आवश्यकता होती हैं। बस जरूरत है कि उनको व उनके फाउण्डेशन के किसी भी सदस्य को सूचना की। सुधीर के शिप्रा हेल्थ फाउण्डेशन से 4 हजार लोग जुड़े है, आज ग्वालियर ही नहीं देशभर के अनेक स्थानों में वह जीवन रक्षा के लिए रक्त उपलब्ध करा रहे है।

सुधीर राव दुरापे को उनके इस अनूठे सेवा कार्य के लिए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से लेकर न्यायमूर्ति एस.के. गंगेले, शील नागू, यूसी माहेश्वरी, विश्व चैंपियन पहलवान सुशील कुमार, महापौर विवेक शेजवलकर, जिला कलेक्टर, एडीएम से लेकर देशभर की विशिष्ट हस्तियां सम्मानित कर चुकी है।

Share This News :