Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
24 को फूंकेंगे सिंधिया चुनावी बिगुल

स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्य में प्रस्तावित उपचुनावों के लिए 24 नवंबर को बिगुल फूंकेंगे। उनकी कोलारस विधानसभा में आक्रोश रैली का आयोजन स्थानीय यूनिट करने जा रही है।
कोलारस में गुना सांसद किसान स्वाभिमान यात्रा और आक्रोश आमसभा के जरिए चुनाव प्रचार का अभियान शुरू करेंगे। स्थानीय कांग्रेस यूनिट के अनुसार प्रस्तावित उपचुनाव के लिए सिंधिया के प्रचार का शेडयूल तैयार किया जा रहा है। लेकिन प्रचार अभियान का शंखनाद 24 नवंबर को आक्रोश रैली से होगा। इसके बाद निरंतर सिंधिया के दौरे शुरू हो जायेंगे। डोर-टू-डोर से लेकर रोड-शो के साथ आमसभाएं भी होंगी। कुल मिलाकर अब सिंधिया कोलारस के साथ ही मुंगावली में होने वाले उपचुनावों के लिए एक्टिव होंगे।

Share This News :