Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस अब अपनी दम पर कोई भी चुनाव लड़ने में असमर्थ : डॉ. नरोत्तम मिश्र

भोपाल : à¤œà¤¨à¤¸à¤‚पर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज गुजरात प्रवास के दौरान मंगरोली vs (distt जूनागढ़)कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। आज राज्यों से जिस तरह कांग्रेस समाप्त हुई है, उससे यह साफ हो गया है कि एक राष्ट्रीय पार्टी आने वाले वर्ष में क्षेत्रीय दल में बदल जाएगी। कांग्रेस सिर्फ अपनी दम पर चुनाव लड़ने में असमर्थ हो चुकी है। उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों में कांग्रेस की ओर से किए गए गठबंधन इस बात का प्रमाण हैं। उत्तरप्रदेश में सिर्फ सात सीटें बची रहना कांग्रेस की बुरी हालात को स्पष्ट करने के लिए काफी है। डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक हिमाचल और अगले वर्ष कर्नाटक से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।
जनसंपर्क मंत्री ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप जिस दल से है उसका जमीनी आधार मजबूत है। इसके विपरीत कांग्रेस ग्रास रूट तक अपने अस्तित्व को नहीं बचा पाई। डॉ. मिश्र ने उत्तर प्रदेश में इस वर्ष भारतीय जनता पार्टी को विधान सभा चुनाव में मिले प्रचण्ड बहुमत का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर मतदान हुआ। डॉ. मिश्र ने कहा कि गुजरात में उत्तरप्रदेश की तरह भाजपा को प्रचण्ड जीत प्राप्त होगी।
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह के संदर्भ में कहा कि ये दोनों ही सिर्फ गुजरात के स्वाभिमान और सम्मान के प्रतीक नहीं बल्कि इनका व्यक्तित्व इतना विराट हो गया है श्री मोदी और श्री अमित शाह जी पूरे देश के लिए स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक बन गए हैं। मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे अगले 15 दिवस बिल्कुल प्राण-प्रण से जुटकर भाजपा को भारी जीत दिलवाने के लिए सक्रिय हो जाएं।

Share This News :