Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
यशोधरा को मनाएंगे संकटमोचक

अभी तक दरकिनार कर दी गई यशोधरा की अब संगठन को याद आने लगी है। इसलिए संकटमोचक को उनको मनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुजरात चुनावों के बाद संकटमोचक कोलारस में डेरा डालेंगे।
यहां बता दें कि कोलारस और मुंगावली में उपचुनाव प्रस्तावित है। उपचुनावों पर जहां शिवराज ने खुद के ज्यादा ध्यान से दूर बना ली है। वहीं संगठन और संकटमोचक के जिम्मे इसे छोड़ दिया है। अब खबर आ रही है कि अभी तक उपचुनावों से दूर रखी गई यशोधरा की जरूरत यहां संगठन और सरकार को रहेगी इसलिए उन्हें मनाने का जिम्मा संकटमोचक को ही सौंपा गया है। वैसे भी दोनों के संबंध अच्छे है। पिछले माह संकटमोचक और यशोधरा ने दतिया में एक कार्यक्रम में मंच भी साझा किया था और खुले दिल से एक दूसरे के कामों की तारीफ भी की थी। यहां उल्लेखीनय है कि अभी संकटमोचक गुजरात चुनावों में व्यस्त है।

Share This News :