Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
गोपीलाल-प्रहलाद को मंत्री बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री शिवराज ने अब बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। उन्होंने जहां अपनी चाणक्य नीति के तहत खेल मंत्री यशोधरा को साधा। वहीं उन्हीं के करीबी पोहरी विधायक प्रहलाद भारती को मंत्री बनाने के लिए उनसे चर्चा की। अब शिवराज केबिनेट में जल्द ही अशोक नगर विधायक गोपीलाल जाटव और पोहरी विधायक प्रहलाद भारती की एंट्री होगी।
प्रस्तावित उपचुनावों को देखते हुये मंत्रीमंडल विस्तार में गुना और शिवपुरी से एक-एक मंत्री बनाया जा रहा है। इसके लिए गत रोज मुख्यमंत्री की पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार चैहान, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, सुहास भगत से चर्चा हुई। वहीं अलग से मुख्यमंत्री से खेल मंत्री यशोधरा राजे से भी चर्चा की । इन बैठकों में उपचुनावों पर चर्चा के साथ होने वाले केबिनेट विस्तार पर गहन विचार विमर्श किया गया। जिसमें तय हुआ कि कोलारस में ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने के लिए पोहरी विधायक प्रहलाद भारती को मंत्री बनाकर किरार समाज को खुश किया जाये। साथ ही सिंधिया पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया जाये। प्रहलाद पर मुख्यमंत्री यशोधरा राजे का पक्ष भी लिया, क्योंकि वह यशोधरा के करीबी है। इसी प्रकार मुंगावली में सिंधिया की घेराबंदी के लिए अशोक नगर विधायक गोपीलाल जाटव को मंत्री बनाने का एजेण्डा तैयार किया गया है।

Share This News :