Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ये खूबसूरत जनपद अध्यक्ष बनना चाहती है मंत्री की जगह विधायक

राज्य आम चुनावों की सुगबुगाहट के बीच राजनीति गर्माने लगी है। अविश्वास प्रस्ताव से हटाई गई खूबसूरत भिंड जनपद अध्यक्ष का सपना विधायक बनने का है।
ये खूबसूरत भिंड जनपद अध्यक्ष कोई ओर नहीं अविश्वास प्रस्ताव से हटाई गई संजू जाटव है। जिनके कारण आजकल भिंड की राजनीति गर्म है। यहां अभी से 2018 की बिसात बिछने लगी है। संजू का मन शुरू से ही गोहद की रिजर्व विधानसभा सीट से विधायक बनने का है। गोहद के वर्तमान विधायक शिवराज सरकार में मंत्री है। दो साल के कार्यकाल में उन्होंने गोहद में सक्रियता बढ़ाई है।
वैसे भी अब जनपद अध्यक्ष की कुर्सी जाने के बाद उनके लिए राह आसान भी हुई है। वहीं मंत्री भी कोर्ट कचेरी के चक्कर में फंसे है। वह 2018 के समर में मंत्री की सीट से चुनावी समर में उतर जाये तो अचंभा नहीं होगा। उन्होंने अपने वर्तमान में राजनैतिक संकट में हस्तक्षेप के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष से भी गुहार लगाई है। संजू दो साल पहले ही बसपा से भाजपा में आई थी।

Share This News :