Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
राज्यपाल प्रो. सोलंकी 11 से ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर

ग्वालियर । हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी 11 दिसम्बर को ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर पधार रहे हैं। प्रो. सोलंकी इस दिन अपरान्ह 2.50 बजे वायुमार्ग से यहाँ राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा आयेंगे और यहाँ से व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार पहुँचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा के राज्यपाल 11 दिसम्बर को रात्रि 8 बजे एजी ऑफिस पुल के समीप स्थित रंगमहल गार्डन पहुँचकर एक वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल प्रो. सोलंकी 12 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे होटल सेंट्रल पार्क सिटी सेंटर पहुँचकर एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रो. सोलंकी दोपहर एक बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरटर्मिनल पहुँचकर विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :