Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्रदेश में मां सबरी का भव्य मंदिर बनेगा : शिवराज

ग्वालियर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सहरिया जनजाति की संस्कृति, कला, संगीत, परम्परा एवं बोली को संरक्षण एवं बढ़ावा देने हेतु प्रदेश में साढ़े सात करोड़ की लागत का मां सबरी का भव्य एवं आकर्षक मंदिर बनाया जाएगा। जिसमें सबरी मैया की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। इसके लिए समाज के लोग निर्णय लेकर भूमि का चयन करें। जो राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उक्त उदगार शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील की ग्राम सेसई में आयोजित सहरिया सम्मेलन में व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सेसई में 27 करोड़ 48 लाख की लागत से निर्मित होने वाले कन्या शिक्षा परिसर का भी भूमिपूजन कर 12 करोड़ 75 लाख की राशि से 24 हजार 600 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभांवित किया। जिसमें सहरिया जनजाति के 10 हजार 156 हितग्राहियों को भू-अधिकार प्रमाण-पत्र प्रदाय किए गए। सम्मेलन में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी रूस्तम सिंह, लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, सहरिया प्राधिकरण के मुकेश मल्होत्रा, सीताराम आदिवासी सहित संभागायुक्त बी.एम. शर्मा, आई.जी. अनिल कुमार, कलेक्टर तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, पूर्व विधायकगण देवेन्द्र जैन, वीरेन्द्र रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी सहित जनप्रतिनिधि, सहरिया जनजाति के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सहरिया जनजाति के विकास की जवाबदारी सरकार ने ली है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सहरिया जनजाति के लोग सीधे, सरल, मेहनती और ईमानदार होते है, जो भगवान राम एवं मां सबरी को मानने वाले होते है। सहरिया जनजाति को अन्य समाज के समान बराबरी में लाना है, इसके लिए उनके विकास एवं उत्थान की जवाबदारी राज्य सरकार ने ली है और इस दिशा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर एवं चंबल संभाग में आवासहीन सहरिया परिवारों को पट्टे देने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेती के 32 हजार 594 प्राप्त दावों में से 11 हजार 900 को पट्टे प्रदाय किए गए है, जबकि शेष पट्टो पर परीक्षण की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही जमीनों का समतलीकरण किया जाएगा।

Share This News :