Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मानव अधिकार संगठन के कार्यक्रम में शामिल हुए जनसम्पर्क मंत्री

दतिया । जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र दतिया डाईट में आयोजित मानव अधिकार संगोष्ठि में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का आयोजन मानव अधिकार संगठन मध्यप्रदेश ईकाई के प्रदेशाध्यक्ष मुन्नीलाल शर्मा द्वारा किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 प्रतिभाआंे को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक भाण्ड़ेर क्षेत्र घनश्याम पिरौनिया, सेवढ़ा क्षेत्र प्रदीप अग्रवाल तथा ईकाई के महासचिव बीएल शर्मा, हरीशंकर वर्मा उत्तरप्रदेश, सतीशचंद्र चैरसिया लखनऊ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि समाज में जैसे-जैसे जागरूकता बड़ी मानव अधिकार, जैसे विषय अस्तित्व में आए। प्राचीन काल में राजतंत्र के दौरान मानव अधिकार का हनन होता था किन्तु वर्तमान समय में खासकर भारत में मानव अधिकारों की स्थिति बहुत अच्छी है। भारत के संविधान द्वारा मानव अधिकारों को शक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जहां तक दतिया की बात है यहां प्रत्येक व्यक्ति स्वतंत्र और सुरक्षित रूप से अपना जीवन यापन कर रहा है। मानव अधिकारों के साथ-साथ वह अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग है।
जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में 1995 में मानव अधिकार आयोग का गठन किया गया। गत 10-12 वर्ष में मानव अधिकार आयोग द्वारा विभिन्न पीड़ित पक्षों को राहत भी दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समाजसेवी संगठन इस दिशा में कार्य कर रहे है यह सराहनीय है। उन्होने सभी को मानव अधिकार आयोग दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नगर निरीक्षक देहात थाना नरेन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी धीरपुरा इला टंडन, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाषी शर्मा, निधि तिवारी सहित, पत्रकार संतोष तिवारी तथा अन्य 40 व्यक्तियों का सम्मान किया गया।

Share This News :