Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दीनदयाल रसोई पहुंचे नरोत्तम मिश्र

दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गरीब और कमजोर वर्गों को पौष्टिक एवं भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के लिए संचालित दीनदयाल रसोई योजना का स्थानीय पीताम्बरा पीठ के पास पहुंचकर निरीक्षण किया और वहां पर भोजन करने आए व्यक्तियों के साथ बैठकर भोजन किया। खाने में दाल, सब्जी, चावल, गर्मा-गर्म फुलके लोगों को खिलाए जा रहे थे। जनसम्पर्क मंत्री द्वारा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

Share This News :