Homeखेल ,slider news,
अनुष्का ने ऐसा दिया रोहित को जवाब, विराट ने साधी चुप्पी

नई दिल्ली। à¤Ÿà¥€à¤® इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने हनीमून पर हैं। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही वनडे टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। रोहित ने मोहाली में जहां अपने वनडे करियर की तीसरी डबल सेंचुरी लगाई तो अनुष्का शर्मा ने उन्हें बधाई दे दी। इसके साथ ही साथ अनुष्का ने रोहित द्वारा भेजे गए शादी के बधाई संदेश का जवाब भी दे दिया।

मोहाली में श्रीलंकाई गेंदबाज़ों पर कहर बनकर टूटने वाले रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। इससे पहले रोहित ने ट्वीट कर विराट और अनुष्का को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'आप दोनों को मुबारक हो! विराट कोहली मैं तुम्हारे साथ हसबंड हैंडबुक शेयर करूंगा। अनुष्का शर्मा, सरनेम कायम रखना।'

हालांकि अनुष्का शर्मा ने रोहित के सरनेम कायम रखना की बात का कोई जवाब नहीं दिया,वहीं विराट कोहली ने तो रोहित शर्मा के बधाई संदेश पर ही चुप्पी साध रखी है।

तीन वनडे मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का आखिरी मैच रविवार को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। ये तीसरा और आखिरी मैच इस सीरीज़ का निर्णायक मैच है। तो ऐसे में दोनों टीमें जीत के लिए पूरी कोशिश करेंगी।

Share This News :