Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम मिश्र ने दतिया ट्राफी के संबध में बैठक ली

दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड पहुंचकर दतिया में 7 जनवरी 2018 से 14 जनवरी 2018 तक आयोजित हेाने वाली अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट (दतिया ट्राफी) के संबध में बैठक आयोजित कर समिति के सभी सदस्यों से खुलकर चर्चा की। साथ उन्होंने निर्देश दिए कि बाहर से आने वाली क्रिकेट टीमों की ठहरने एवं खाने पीने की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
जनसंपर्क मंत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष को निर्देश दिए कि स्टेडियम की तैयारी के लिए भरपूर मदद करें। समिति के सदस्य राजू निचरेले ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अभी तक 25 प्रदेशों की टीमों से चर्चा कर आमंत्रित कर दिया है। जिसमें देश के प्रसिद्व खिलाडी भी आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इन टीमों में प्रसिद्ध नेशनल खिलाडी अमित मिश्रा का भी आगमन होना तय है। उन्होंने जनसंपर्क मंत्री को आसवाश्न दिया कि बाहर से आने वाली टीमों की अच्छी व्यवस्था रहेगी।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बंुदेला, डाॅ. रामजी खरे, राधाकांत अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्षयोगेश सक्सैना के अलावा प्रशांत ढेगुला, विपिन गोस्वामी, आनंद मोहन सक्सेना, मौलाना तयैव खांन, रामू शर्मा, राजू त्यागी, पुष्पेन्द्र रावत, मुकेश यादव, रामजी यादव, सतीश यादव, बलदेवराज बल्लू, भूरे चैधरी, सत्यम पंडा, कुमकुम रावत, विजय झंडा गुरू आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This News :