Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
उप राष्ट्रपति श्री नायडू को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदाई दी

भोपाल :  उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विमानतल पर विदाई दी। मुख्यमंत्री ने विदाई के अवसर पर उप राष्ट्रपति को स्मृति-चिन्ह भेंट किया।

विमानतल पर विधानसभा अध्यक्ष श्री सीतासरन शर्मा, महापौर श्री आलोक शर्मा, जनसम्पर्क मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह, गैस राहत राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री आलोक संजर, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, भोपाल संभागायुक्त श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव, आई.जी. श्री जयदीप प्रसाद, ब्रिगेडियर श्री एम.एस.शेखावत, कोमोडोर श्री आर.एस. बेनीवाल, एयर कोमोडोर श्री मल्ली एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Share This News :