Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,
जरूरतमंदों को आसान किश्तों पर घर मुहैया कराने साडा ने लगाया शिविर 27 व 28 अक्टूबर को भी लगेंगे शिविर

ग्वालियर :  à¤¸à¤¾à¤¡à¤¾ ने जरूरतमंदों को आसान किश्तों पर भवन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन की पहल पर दीपावली त्यौहार के पावन अवसर पर “सबका विकास एवं सबको आवास” की भावना के साथ आवास बिक्री शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस कडी में बुधवार को बहोड़ापुर चौराहे पर शिविर लगाया गया। इस शिविर में 500 से अधिक व्यक्तियों ने साडा की ईडब्ल्यूएस व अन्य आवासीय योजनाओं में गहरी रूचि दिखाई।

      प्राप्त जानकारी के मुताबिक 27 अक्टूबर को बहोड़ापुर चौराहे और 28 अक्टूबर को गोल पहाड़िया पर बिक्री शिविर लगाए जायेंगे। बुधवार को बहोड़ापुर में आयोजित हुए शिविर के उदघाटन अवसर पर साडा अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जादौन सहित सर्वश्री रामनिवास सिंह, राजकुमार परमार, जगत सिंह कौरव, लक्ष्मण सिसौदिया, विहवल सेंगर, विनोद अष्टया, प्रयाग तोमर तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

      शिविर में साडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तरूण भटनागर, संपदा अधिकारी श्रीमती मीना गौर, प्रशासनिक अधिकारी श्री अनिल सिंह चौहान तथा श्री नवल सिंह राजपूत व श्री एस के श्रीवास्तव सहित साडा के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने आगुंतकों को साडा की आवासीय योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Share This News :