Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
यहां भी चल गया नरोत्तम का जादू

अब बाहरी राज्यों में भी नरोत्तम का जादू चढ़ने लगा है। पहली बार पार्टी ने दूसरे राज्य में नरोत्तम को जिम्मेदारी देकर भेजा और वहां भी उनका डंका बज गया। गुजरात विजय ने नरोत्तम की साख बढ़ा दी है।
यहां बता दें कि गुजरात के सौराष्ट्र की 26 सीटों की जिम्मेदारी पार्टी ने मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा को सौंपी थी। यहां नरोत्तम ने डटकर मेहनत की। पार्टी-पार्टी और सरकार की रीति नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया। बूथ स्तर पर पुनः मजूबत बनाया। लगातार नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंगें की। प्रधानमंत्री के साथ चुनावी सभायें भी ली। सभाओं को सफल बनाने का खांका भी खींचा। परिणाम स्वरूप सौराष्ट्र जैसे इलाके को भी पार्टी बचाने में कामयाब रही।
यहां सबसे ज्यादा पटेल फेक्टर था, इस चक्रव्यूह को नरोत्तम तोड़ने में सफल रहे। गुजरात जीत में अंचल के इस कददावर नेता की बड़ी भूमिका ने उनका संगठन में दबदबा बढ़ा दिया है। अब संगठन में भी माहिर नरोत्तम गुजरात टेस्ट में पास होकर बड़े नेता के रूप में उभर कर आये है। आगे कोई बड़ी जिम्मेदारी उन्हें मिलती है तो कोई अचंभा नहीं होगा।

Share This News :