Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्‍पर्क मंत्री ने स्व. श्रीमती गायत्री देवी को श्रद्धांजलि दी

भोपाल । जनसम्‍पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री एवं जनसम्‍पर्क विभाग  एस.के.मिश्र के निवास पर पहुँचकर उनकी माताजी के स्वर्गवास पर शोक व्यक्त किया। जनसम्‍पर्क मंत्री ने दिवंगत श्रीमती गायत्री देवी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डॉ. मिश्र, भदभदा विश्राम घाट भी पहुँचे और श्रीमती गायत्री देवी मिश्र के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Share This News :