Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम मिश्र ने किसानों को बांटी अनुदान राशि

दतिया । मध्य प्रदेश शासन किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए कृत संकल्पित है। परम्परागत खेती की जगह उन्नत खेती तकनीकी को बढावा दिया जा रहा है। कृषि के साथ उद्यानिकी फसलों को भी विशेष बढावा दिया जा रहा है।
मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने सात हितग्राहियों को राहत राशि वितरित की। इस दौरान कलेक्टर मदन कुमार, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक रामनिवास यादव व सहायक अधिकारी देवेन्द्र उदेनिया मौजूद रहे।किसानों को प्याज भंडारण के प्रकरणों में 50 प्रतिशत अनुदान दिया गया। जिन किसानों ने अनुदान राशि प्राप्त की उनमें प्रतिपाल सिंह परमार ग्राम कटीली को 1 लाख 75 हजार रूपये, रामसहाय यादव कटीली को 1 लाख 75 हजार रूपये, श्रीमती संगीता सुंदरानी चैपरा 1 लाख 75 हजार रूपये तथा डाॅ. सलीम कुरैशी दतिया को 87 हजार 500 रूपये की राशि अनुदान के रूप में दी गई। इसीक्रम में ड्रिप सिचाई के लिए कमथरा के अरविंद कमरिया को 55 हजार रूपये, श्रीमती राजेश्वरी धीमान उपरांय को 1 लाख 6 हजार की राशि अनुदान के रूप में दी गई। खरग निवासी रघुवीर यादव को केचुआ पालन के लिए 50 हजार रूपये की अनुदान राशि प्रदान की गई।
अनुदान राशि प्राप्त करने वाले किसानों ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की अनुदान योजनओं की बदौलत आज हम तकनीकी रूप से सक्षम हुए हैं। बरना पैसे के अभाव में हमें परम्परागत खेती करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। जो कि आर्थिक रूप से हमें इतनी सक्षमता प्रदान नही कर पा रही थी।

Share This News :