Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पेंशनर्स का महत्वपूर्ण सामाजिक योगदान - जनसम्‍पर्क मंत्री डॉ. मिश्र

भोपाल : à¤œà¤¨à¤¸à¤®à¥‍पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज दतिया में पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने वरिष्ठ ने पेंशनर्स का सम्मान भी किया। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि पेंशनर्स समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। दतिया के विकास में भी इस वर्ग की उल्लेखनीय भूमिका है। इस अवसर पर जनसम्पर्क मंत्री को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में पेंशनर्स द्वारा विभिन्न सुझाव भी दिए गए। भूतपूर्व सैनिकों से मुलाकात जनसम्‍पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में जिले के भूतपूर्व सैनिकों से मुलाकात की। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिक भाई विपरित मौसम में भी दायित्व निभाते हैं। सैनिक वर्ग के कल्याण के लिए राज्य सरकार हर संभव निर्णय लेती रही है। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों के सामुदायिक भवन के निर्माण के सुझाव पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। लाड़ली लक्ष्मी को मिला प्रमाण-पत्र जनसम्‍पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में बालिका प्रियंका का लाड़ली लक्ष्मी योजना का एक लाख 18 हजार रूपये की राशि का प्रमाण-पत्र बालिका की माँ श्रीमती अनीता को प्रदान किया। इस मौके पर हितग्राही परिवार ने बताया कि उनके यहाँ बालिका साक्षात लक्ष्मी के रूप में आई है। दतिया में महिला और बाल विकास विभाग द्वारा विशेष वजन अभियान का संचालन भी किया जा रहा है जिसके अंतर्गत बच्चों के वजन की जानकारी लेने के साथ ही अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के संबंध में उपयोगी जानकारियां प्रदान की जा रही हैं।

Share This News :